Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc bus accident har hamirpur 30 passengers safe

हिमाचल: हमीरपुर में हार के पास नाली में लुढ़की HRTC की बस, 30 यात्री थे सवार; लावारिस पशुओं को बचाते समय हादसा

Wed, 25 Nov 2026 04:21 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 25 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की एसी बस बुधवार सुबह हार के पास सड़क से उतरकर नाली में लुढ़क गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बच गए। लावारिस पशुओं और सामने से आ रही निजी वोल्वो बस को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
hrtc bus accident har hamirpur 30 passengers safe
नाली में लुढ़की एचआरटीसी बस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो की एसी बस बुधवार सुबह हार के समीप सड़क से बाहर निकलकर नाली में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार ऊना डिपो की यह बस निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5:20 बजे हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 6 बजे हार के समीप सामने से एक निजी वोल्वो बस आ रही थी।

विज्ञापन




इसी दौरान सड़क पर लावारिस पशु भी मौजूद थे। निजी बस से संभावित टक्कर और पशुओं को बचाने के प्रयास में एचआरटीसी चालक को बस सड़क के किनारे उतारनी पड़ी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना में निगम की बस को हल्का नुकसान पहुंचा है। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और हल्का जाम लग गया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन



मामला ध्यान में आया था। यात्रियों के लिए अन्य बस की सुविधा प्रदान कर दी है। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed