फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House heated on issue of women's safety and unemployment

Hamirpur (Himachal) News: महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर तपा सदन

Tue, 24 Sep 2024 02:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
House heated on issue of women's safety and unemployment
जौड़े अंब स्कूल में किया यूथ पार्यलियामेंट का आयोजन: स्रोत : संस्थान
जौड़े अंब स्कूल में किया यूथ पार्लियामेंट में रखे विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में सोमवार को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य पीआर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जमा दो की महक ने लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका अदा करते हुए यूथ पार्लियामेंट का संचालन किया।

ईशा ठाकुर ने प्रधानमंत्री, रिद्धिमा शर्मा ने गृह मंत्री, आस्था शर्मा वित्त मंत्री, नंदनी खाद्य एवं कृषि, खुशी मानव संसाधन मंत्री, गौरी शर्मा ने सड़क परिवहन मंत्री का दायित्व निभाया। विपक्षी दल की ओर से शिवालिका शर्मा ने एक मजबूत नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा की। आयना, तनवी, देवेंद्र, अंजली, नितिन, तनीषा ने विपक्षी दल की ओर से भाग लिया। दिया, नवदीप चौहान ने विदेशी प्रतिनिधि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। विपक्ष की ओर से बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, बढ़ते अपराधों के मुद्दे युवा संसद में उठाए गए। ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री व मंत्रियों ने विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों का बखूबी जवाब दिया। लोकसभा अध्यक्ष महक ने प्रश्न काल और शून्य हावर के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी। प्रधानाचार्य पीआर शर्मा ने युवा संसद के समन्वयक अजमेर सिंह व स्टाफ को इस संसद के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed