फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Honored Gurus by giving gifts, created a stir in cultural program

Hamirpur (Himachal) News: उपहार देकर किया गुरुओं का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

Fri, 06 Sep 2024 03:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Honored Gurus by giving gifts, created a stir in cultural program
भोरंज कॉलेज में शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : संस्थान
जिलाभर की पाठशालाओं में शिक्षक दिवस की रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/गलोड़/टौणी देवी/धनेटा/ बिझड़ी/ भोटा (हमीरपुर)। जिलाभर की पाठशालाओं में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में वीरवार को शिक्षक दिवस प्रधानाचार्य पृथ्वी राज शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने प्रिय शिक्षकों को ग्रीटिंग कार्ड, उपहार देकर और केक काटकर सम्मानित किया। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वीरवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना तथा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर हुआ। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य ने अध्यापक दिवस का इतिहास और इसके महत्व के बारे में प्रकाश डालकर, गुरुओं की छात्रों के जीवन में भूमिका और सर्वांगीण विकास में योगदान विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैंरबी में वीरवार को अध्यापक दिवस मनाया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य अश्विनी गौतम ने अपने गुरुओं, सेवानिवृत्त उपनिदेशक पीसी चौहान एवं सेवानिवृत्त शास्त्री मदन लाल जिनके पास वह पाठशाला में पढ़े हैं, उनको आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वीरवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की तथा अपने समस्त गुरुजनों का स्मरण करते हुए सभी को नमन किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगेटू में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भगेटू के प्रधान अजय चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों से हुई। कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड पंच शकुंतला देवी, सुमन देवी, एसएमसी की प्रधान अंजना कुमारी, पूर्व उप प्रधान ज्ञानचंद, पूर्व प्रधान मेहर सिंह, राजन कुमार व राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगेटू के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार, स्कूल की अध्यापिका सूची चंदेल, सरगम, मनोरमा, पारस, सुषमा, शकुंतला, अनीता, मंजू, सोमा, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।













अध्यापक-अभिभावक मिलकर स्कूलों में तैयार करें आदर्श नागरिक : संजय

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद व अध्यापक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अध्यापक व अभिभावक मिलकर आदर्श नागरिक तैयार करें। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने एसडीएम संजय स्वरूप को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद स्कूल के कमरों का भी निरीक्षण किया तथा स्कूल प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन




समूह लोक नृत्य में रमन सदन प्रथम

हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शिक्षक दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य सुनील चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बारहवीं के विद्यार्थियों ने अध्यापकों की भूमिका का भी निर्वहन किया। विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद अंतरसदनीय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक एवं माध्यमिक अनुभाग के सदनों के बीच हुआ। प्राथमिक अनुभाग में रमन सदन ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन ने द्वितीय और आंबेडकर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, माध्यमिक अनुभाग में रमन सदन ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन ने द्वितीय एवं आंबेडकर सदन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि इस दिन भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्म दिवस को अध्यापक दिवस के रूप में मनाया जाता है और हमें उनकी बहुमूल्य जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन










कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र ने लंबलू स्कूल को लिया गोद

लंबलू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा व एसएमसी के प्रधान व सदस्यों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मुख्य अतिथि डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का स्वागत किया। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने सबसे पहले सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत वह लंबलू स्कूल को गोद लेने में गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed