फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Home Guard team conquered the moon peak of Dhauladhar

होमगार्ड के दल ने फतह की धौलाधार की मून चोटी

Fri, 08 Oct 2021 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Home Guard team conquered the moon peak of Dhauladhar
धौलाधार की मून चोटी को फतह करने के दौरान जिला के गृहरक्षक दल के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। होमगार्ड्स की 10वीं वाहिनी हमीरपुर के पर्वतारोही दल ने धौलाधार पर्वत शृंखला की लगभग 15,250 फीट ऊंची मून पीक पर चढ़ने में सफलता हासिल की है। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होमगार्ड्स की 10वीं वाहिनी हमीरपुर के इस पर्वतारोहण अभियान का नेतृत्व स्वयं कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल ने किया।
विज्ञापन

इस 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल में कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल, कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार, प्लाटून कमांडर राजकुमार, हवलदार रणवीर सिंह, हवलदार पवन कुमार, गृह रक्षक संजीत कुमार, गृह रक्षक सुरेंद्र कुमार, गृह रक्षक कश्मीर सिंह, सेक्शन लीडर शोभा देवी और महिला गृह रक्षक प्रवीण कौशल शामिल थीं। कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल ने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने दो अक्तूबर को इस दल को रवाना किया था। धौलाधार की पहाड़ियों पर मौसम की विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए इस दल ने कांगड़ा और चंबा जिले की सीमा पर स्थित लगभग 15,250 फीट ऊंची मून पीक पर तिरंगा फहराया। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए होमगार्ड्स की 10वीं वाहिनी के कमांडेंट और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed