{"_id":"6798f3cf37ef49f87a0769f6","slug":"holly-heart-won-the-cricket-match-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-146882-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सांसद खेल महाकुंभ... होली हार्ट ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सांसद खेल महाकुंभ... होली हार्ट ने जीता क्रिकेट मैच
Tue, 28 Jan 2025 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करतीं मुख्य अतिथि ऊषा बिरला। -स्रोत : भाजपा
हमीरपुर। हमीरपुर विधानसभा में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण के तहत मंगलवार को एनआईटी हमीरपुर में क्रिकेट स्पर्धा के रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच हमीरपुर पब्लिक स्कूल और जीएम होली हार्ट के बीच हुआ। इस मैच में जीएम होली हार्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा मैच पीओ 11 और भाजयुमो के बीच खेला गया। इसमें पीओ 11 ने बाजी मारी।
इससे पहले दड़ूही पंचायत की प्रधान एवं जिला भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष उषा बिरला ने बतौर मुख्य अतिथि दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ किया। उषा बिरला ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण में हमीरपुर विधानसभा में क्रिकेट की 27 टीमें भाग ले रही हैं। यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को खेल के मैदान में लाने और नशे से दूर रखने में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि 2018 में शुरू हुए इस महाकुंभ में पहले संस्करण में 1400 टीमों ने पांच खेलों में भाग लिया था और लगभग 20 लाख रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों को वितरित की गई थी। अब टीमों की संख्या और इनामी राशि दोनों में वृद्धि हो रही है। उषा बिरला ने कांग्रेस पार्टी के एक नेता द्वारा महाकुंभ पर की गई बयानबाजी की आलोचना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं।