फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Daylight Turns to Darkness in Shimla; Intermittent Rain and Snowfall Continue Across State,

Himachal Weather: शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि, लाहौल से 10 हजार पर्यटक निकाले; इतने दिन बरसेंगे बादल

Mon, 16 Mar 2026 03:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 03:59 PM IST
सार

मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Daylight Turns to Darkness in Shimla; Intermittent Rain and Snowfall Continue Across State,
शिमला में दिन में छाया अंधेरा, जलानी पड़ी लाइट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। पूरी राजधानी सफेद हो गई। सोमवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। दोपहर करीब 3:00 बजे शिमला सहित कई अन्य भागों में मौसम बदलने से अंधेरा छा गया और कई क्षेत्रों में रात जैसा नजारा देखने को मिला। मनाली-लेह मार्ग पर 1500 वाहनों में फंसे लगभग 10 हजार सैलानी और स्थानीय लोग रोहतांग टनल होकर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। रविवार को रातभर कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को गाड़ियों में ही रहना पड़ा।

विज्ञापन



बिलासपुर, ऊना व मंडी जिले के धर्मपुर में भी अंधेरा छाया। शिमला में कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई है। इससे सड़कें सफेद हो गईं। कई जगह फिसलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। छोटा-शिमला संजाैली मार्ग पर ओलावृष्टि से कुछ देर के लिए गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। रामपुर, ठियोग, चाैपाल सहित कई अन्य भागों में भी ओलावृष्टि होने की सूचना है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

बर्फबारी से फंसे सैलानी, भूखे-प्यासे काटी रात
उधर, रविवार को धुंधी और अटल टनल के आसपास अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन साउथ पोर्टल के पास बर्फ में फंस गए थे। सड़क पर बर्फ शीशे की तरह जम जाने के कारण वाहन फिसल रहे थे और कई वाहनों का नियंत्रण भी बिगड़ गया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस की ओर से पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और बीआरओ की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए अधिकांश वाहनों तथा उनमें सवार लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला।  ताजा बर्फबारी के कारण पिछले कल दोपहर तीन बजे से सैकड़ों वाहन अटल टनल के भीतर और साउथ पोर्टल में भूखे प्यासे फंसे रहे। इन लोगों ने भूखे प्यासे पूरी रात गाड़ियों में ही गुजारी है। यह सभी वाहन पिछले कल रविवार को लाहौल से मनाली की तरफ निकले थे। कुल्लू जिले में सोमवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं, रोहतांग, कुंजम, जलोड़ी, बारालाचा और शिंकुला दर्रे सहित अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला के साथ पूरी लाहौल घाटी में बर्फबारी हुई। मनाली शहर में भी हल्की बर्फबारी हुई। किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। 

विज्ञापन

डलहौजी में पर्यटन ने बर्फबारी का लिया आनंद
चंबा जिले के पर्यटन स्थल डलहौजी, खज्जियार, लक्कड़मंडी में हल्की बर्फबारी में पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। वहीं, होटल व्यवसाय के साथ जुड़े व्यवसायिओं ने भी बड़ी राहत महसूस की है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बागवान-किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश के चलते चंबा-जोत, चंबा-तीसा मार्ग पर सरेला नाला के समीप वाहनों की रफ्तार थम गई है। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। अमूमन दो माह बाद बारिश और बर्फबारी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

सराज की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात
मंडी जिले की ऊंची चोटियों शिकारी देवी, शैटाधार और सपेहणीधार में ताजा हिमपात हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इस मौसम बदलाव से किसानों और बागवानों में खुशी की लहर है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। इन दिनों क्षेत्र के किसानों ने मटर और आलू की फसल की बिजाई की है, जिसके लिए यह बारिश बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। वहीं सेब के बागानों के लिए भी समय पर हुई बर्फबारी को अच्छा माना जा रहा है। हालांकि, मार्च महीने के पहले सप्ताह में अधिक गर्मी पड़ने के कारण कई बागवानों ने अपने सेब के पौधों पर सुरक्षा के लिए जालियां लगा दी थीं। अब अचानक हुई बर्फबारी के कारण उन्हें चिंता है कि कहीं बर्फ के भार से ये जालियां टूट न जाएं। स्थानीय किसान केवली राम, चमन लाल,तुले राम,डोले राम,और सत्य प्रकाश का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए सही समय पर हुई है, जिससे आने वाली पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। 

कब तक जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 और 20 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 22 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 17 मार्च  को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 16 और 18 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19 मार्च को कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जिले में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि चंबा, शिमला व सोलन में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में  काफी गिरावट देखी गई है। 

तापमान में और गिरावट के आसार
राज्य के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद के 24 घंटों में इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़, 12 से 15 सेंटीमीटर तक हिमपात
 किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण मार्च महीने में भी समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार रात से किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर एकाएक करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल सांगला, छितकुल और कल्पा समेत कई क्षेत्रों में 15 सेंटीमीटर के करीब ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। नाको, हांगो, चूलिंग, कुनोचारंग, लिप्पा, आसरंग और नेसंग सहित अधिकांश इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। जिले में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है और ठंड बढ़ गई है। वहीं, कुल्लू जिले के आनी और निरमंड उपमंडल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। क्षेत्र के जलोड़ी जोत, खनाग और निरमंड उपमंडल की श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई। रामपुर उपमंडल के ननखड़ी, 15/20, 12/20 वैली, काशापाट, कंछीण घोड़ी, सराहन और कुमारसैन उपमंडल के नारकंडा में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। 

 मनाली घाटी में बर्फबारी का दाैर शुरू
मनाली में भी सोमवार शाम को बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, शहर में बर्फ की परत नहीं जमी लेकिन आसपास के गांवों में एक से दो इंच तक बर्फ जम गई है। अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण घाटी का तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बिजली पानी की सप्लाई अभी प्रभावित नहीं हुई हैं लेकिन ज्यादा बर्फबारी होने पर फिर दुश्वरियां बढ़ सकती हैं।

दिन के पारे में दस डिग्री तक दर्ज हुई कमी, रात का फिर माइनस में
- हिमाचल प्रदेश के अधिकतम तापमान में सोमवार को 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 18.6, नाहन में 25.5, सोलन में 22.0, बिलासपुर में 18.1, मंडी में 16.1, कांगडा में 15.4, शिमला में 15.5, धर्मशाला में 14.0, मनाली में 5.8 और कल्पा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार को हुई बर्फबारी और बारिश से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों में रात का पारा फिर माइनस में पहुंच गया है। रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, कुकुमसेरी में माइनस 0.8 और ताबो में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शिमला में पारा 4.4, धर्मशाला में 8., सोलन में 7.4, मनाली में 2.9, डिग्री रहा।

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
मनाली 38
भुंतर   34
धर्मशाला 33
मंडी    24
कांगड़ा 23
सुंदरनगर 20
शिमला 18
ऊना 12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed