{"_id":"699d755595b7f90844005651","slug":"himachal-result-of-tgt-non-medical-screening-test-declared-certificate-verification-process-on-march-16-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया 16 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया 16 मार्च को
Tue, 24 Feb 2026 03:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:24 PM IST
सार
एचपीआरसीए ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवीइन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग प्रक्रिया टेस्ट परीक्षा के बाद 999 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग के परिसर में होगी। जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन