{"_id":"69e775b32289d1564b08951f","slug":"himachal-news-hprca-announces-results-for-assistant-staff-nurse-examination-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एचपीआरसीए ने घोषित किया सहायक स्टाफ नर्स की परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एचपीआरसीए ने घोषित किया सहायक स्टाफ नर्स की परीक्षा का परिणाम
Tue, 21 Apr 2026 06:33 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:33 PM IST
सार
सहायक स्टाफ नर्स के 508 पदों को भरने के लिए 20 और 21 मार्च को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सहायक स्टाफ नर्स के 508 पदों को भरने के लिए 20 और 21 मार्च को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में 757 उम्मीदवारों को आगामी प्रक्रिया एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पत्र नहीं भेजे जाएंगे और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन