फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Mosque Controversy Namaz will be read in mosques today under police surveillance

Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

Fri, 20 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज पढ़ी जानी है। माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने मस्जिदों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Mosque Controversy Namaz will be read in mosques today under police surveillance
संजौली मस्जिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली में मस्जिद के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के चलते प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। धरना-प्रदर्शन के चलते मस्जिदों के आसपास भीड़ न जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज पढ़ी जानी है। माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने मस्जिदों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने हिमाचल के बॉर्डर एरिया में भी चौकसी बढ़ा दी है। बैरियर पर पहचान पत्र की जांच पड़ताल के बाद लोगों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। शिमला, चंबा, नाहन, नेरवा, मंडी के अलावा जहां मुस्लिम समुदाय की बस्तियां हैं। वहां चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाहरी राज्य के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गाड़ियों की वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को मस्जिद के इर्द-गिर्द पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा है। जब तक मामला शांत नहीं हो जाता, तब तक पुलिस चौकसी बरतने को कहा है। इसके अलावा सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कॉलोनियों में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदों में भी पहचान पत्र दिखाने के बाद एंट्री
मस्जिदों में आज नमाज पढ़ी जानी है। ऐसे में हिमाचल पुलिस संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है। मस्जिदों में पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हिमाचल की सभी मस्जिदें पुलिस की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed