फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal is an honest state, CM dishonest : Anurag

हिमाचल की जनता ईमानदार, मुख्यमंत्री बेईमान : अनुराग

Sat, 13 May 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 13 May 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal is an honest state, CM dishonest : Anurag
anurag thakur - फोटो : demo pics

 संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक सर्वे में हिमाचल की जनता को ईमानदार बताया गया है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सबसे बड़े बेईमान साबित हुए हैं।

विज्ञापन


ठाकुर ने बड़सर विस क्षेत्र की पंचायत करेर, चकमोह और टिप्पर पंचायत में महिला मंडलों और सामुदायिक भवनों के उद्घाटन किए। करेर गांव में सांसद निधि से बनी मंदिर सराय, सालन गांव में जंजघर, चकमोह में महिला मंडल भवन और टिप्पर पंचायत के लोहारवीं में महिला मंडल भवन के उद्घाटन किए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जनता जानती है कि मुख्यमंत्री पर यह आरोप वर्ष 2012 में लगे हैं जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। इन आरोपों के कारण उन्हेें मंत्री पद तक छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 290 करोड़ हिमाचल की सड़कों को दिए लेकिन सरकार अब तक एक भी सड़क की डीपीआर नहीं बना पाई है। केंद्र सरकार प्रदेश में तेजी से विकास चाहती है, लेकिन प्रदेश सरकार विकास में अड़ंगे लगाने में लगी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया, ड्रग माफिया, वन माफिया सक्रिय है जिसमें कांग्रेस के नुमाइंदे ही विधायक पर आरोप लगा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि सीपीएस विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं।


इस अवसर पर माया शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर, अंजू धीमान, राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री श्याम सिंह, चतर सिंह, पवन जगोता, प्रीतम चंद, डा. राम रतन शर्मा, रवि कानूनगो, राकेश मैहर, राजेंद्र ढटवालिया, जुगल किशोर, आदर्श कांत, सरला शर्मा, संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed