{"_id":"574496b04f1c1ba63f690b79","slug":"high-voltage-left-electronic-appliances-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक वोल्टेज बढ़ने से जले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक वोल्टेज बढ़ने से जले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बल्ब
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड टौणी देवी के तहत कक्डियार में अचानक बढ़ी वोल्टेज से बिजली उपकरण जल गए। इससे गांव के लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई।
विज्ञापन
इससे लोगों के टीवी, फ्रिज, पंखे और एलईडी बल्ब जल गए। बिजली वोल्टेज बढ़ने से बिजली खंभे में आई खराबी बताया जा रहा है। बिजली उपकरण जलने के बाद सारा दिन बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे दिन के समय में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कक्डियार गांव के अशोक रांगड़ा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बचे अचानक वोल्टेज बढ़ गई जिससे टीवी जल गया। साथ ही एलईडी बल्ब भी खराब हो गए। साथ लगते एक अन्य घर में बिजली के पंखे, बिजली बल्ब और फ्रिज जल गए।
विज्ञापन
इससे लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। रांगड़ा ने बताया कि उनके घर के पास बिजली का खंभा है। इस खंभे से अचानक वोल्टेज बढ़ी जिससे दो घरों के बिजली उपकरण जल गए। बिजली कर्मचारियों को सुबह ही बताया, लेकिन शाम तक कोई भी बिजली कर्मी नहीं पहुंचा पाया।
उन्होंने बताया कि उनके घर के पास बिजली के तारों का गुच्छा लगा दिया है जिससे हर समय हादसों का अंदेशा रहता है। कक्डियार निवासी केहर सिंह ने बताया कि बिजली वोल्टेज बढ़ने से उनके घर में बिजली बल्ब, फ्रिज और पंखा जल गया है।
बिजली कर्मचारियों को समस्या को हल करने के निर्देश दिए जाएंगे। अचानक बढ़ी बिजली वोल्टेज की जांच की जाएगी।
- अशोक शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड, हमीरपुर