{"_id":"656399f9333dfe521a037cd4","slug":"herbal-garden-will-be-built-in-every-ward-in-municipal-council-hamirpur-cm-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14698-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर में हर वार्ड में बनेगा हर्बल गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर में हर वार्ड में बनेगा हर्बल गार्डन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में अब शीघ्र ही हर्बल गार्डन का निर्माण होगा। हर्बल गार्डन के लिए 11 वार्डों में भूमि चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि चयनित होते ही हर्बल गार्डन निर्माण कार्य का प्रपोजल तैयार कर बजट की डिमांड भेजी जाएगी। बजट स्वीकृत होने के बाद हर्बल गार्डन में तुलसी, नीम, आंवला, हरड़, बेहड़ा, एलोवेरा सहित प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। नगर परिषद हमीरपुर को दो सप्ताह पूर्व शहर में हर्बल गार्डन बनाने के लिए निर्देश जारी हुए हैं लेकिन वार्डों में भूमि की उपलब्धता न होने से प्रस्ताव तैयार नहीं हो पा रहा था।
अब नगर परिषद की ओर से कमेटी का गठन करके वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा है। भूमि चयनित होते ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद अन्य कार्य शुरू होगा। वर्तमान में शहरभर में गाड़ियों एवं उद्योगों के चलते प्रदूषण फैला हुआ है। इसके समाधान के लिए वार्डों में हर्बल गार्डन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि 11 वार्डों में भूूमि चिह्नित करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। भूमि चिह्नित होते ही प्रपोजल तैयार करके बजट की डिमांड भेजी जाएगी।