{"_id":"65d50b3b2062a2c6bc0ec504","slug":"health-services-stopped-from-930-am-to-12-noon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-121811-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
सिविल अस्पताल टौणी देवी में मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते हुए। संवाद
Link Copied
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में भी मंगलवार को चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू हो गई। जिले के सिविल अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों ने सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल की। इस दौरान अस्पतालों में आए मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। सिविल अस्पताल भोरंज, टौणी देवी, नादौन, बड़सर में भी चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी रही। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के पहले दिन प्राथमिक हेल्थ सेंटर जंगलबैरी में रोगियों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
लोगों ने सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया और डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। मरीज प्यार चंद ने कहा कि मंगलवार को वह अपना चेकअप करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी में आए थे। उनके साथ दर्जनों लोग यहां पर स्वास्थ्य लाभ के लिए पहले ही मौजूद थे। लेकिन, चिकित्सकों की हड़ताल के चलते निर्धारित समय तक उनका उपचार नहीं हो पाया। इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सेंटर प्रभारी जंगलबैरी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि हड़ताल मंगलवार से शुरू हुई है। इसे लेकर पहले ही सरकार एवं विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।