{"_id":"6ac54f59bda7f01903052ddb","slug":"health-of-81-sanitation-workers-checked-symptoms-of-tb-found-in-12-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-211034-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 81 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा, 12 में मिले टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 81 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा, 12 में मिले टीबी के लक्षण
Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के टाउन हॉल में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 81 सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 12 कर्मचारियों में टीबी के लक्षण पाए गए।
शिविर के दौरान एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस की जांच की गई। छाती के एक्सरे से टीबी की जांच के साथ रक्त शर्करा और रक्तचाप भी जांचा गया। अन्य सभी जांचों में प्रतिभागियों की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई।
शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है। संवाद