फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health Minister Dhaniram reached home to meet his war comrades

Hamirpur (Himachal) News: युद्ध के साथी से मिलने घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम

Mon, 03 Feb 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health Minister Dhaniram reached home to meet his war comrades
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम अवतार सिंह और उनके परिवार केसाथ।
नादौन, हमीरपुर। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल रविवार को नादौन के साथ सटी बेला पंचायत के 35 वर्षों तक प्रधान रहे वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेस नेता 97 वर्षीय अवतार सिंह ठाकुर के घर पहुंचे। जहां उन्होंने बीमार चल रहे अवतार सिंह ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

शांडिल के साथ विक्टोरिया क्रॉस बिलासपुर के कैप्टन भंडारी राम के पुत्र सुरेश नड्डा और उनकी पत्नी अरुणा नड्डा भी उपस्थित रहे। शांडिल ने ठाकुर को शाॅल और टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया। वह ठाकुर के तीनों बेटों दिलावर सिंह, संजय ठाकुर, अजय ठाकुर तथा परिजनों से मिले। इस दौरान ठाकुर अवतार सिंह के पुराने दोस्तों में कर्नल सूबा सिंह, कर्नल बलदेव और हंसराज शर्मा भी विशेष तौर पर मिलने आए थे।
विज्ञापन

शांडिल ने बताया कि 1971 के पाकिस्तान युद्ध के दौरान जब वह सेना में मेजर थे, तो अवतार सिंह उनके साथ बतौर जेसीओ लोंगोवाल में युद्ध लड़ चुके हैं। दोनों ने सेना सेवाकाल की अपनी पुरानी यादों को साझा किया। ठाकुर अवतार सिंह शांडिल से मिलकर काफी भावुक हो गए। दोनों ने ही एक-दूसरे को बहादुर सेना अधिकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांडिल ने ठाकुर के बारे में कहा कि बड़ी आयु होने के बावजूद एक सैनिक का जोश कम नहीं हुआ है, यही एक सच्चे सैनिक की पहचान है। अवतार सिंह ठाकुर कांग्रेस के बड़े नेता हैं और संगठन और सरकार में कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह बेला पंचायत में 35 वर्षों तक पंचायत प्रधान रह चुके हैं।
फोटो समाचार
ठाकुर अवतार सिंह तथा उनके परिजनों से मिलते हुए धनी राम शांडिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed