फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

बड़सर, भोरंज और हमीरपुर उपमंडल के सात गांवों कंटेनमेंट जोन घोषित

Sat, 27 Jun 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के हमीरपुर, बड़सर और भोरंज उपमंडल में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पांच पंचायतों के सात गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील भी समाप्त कर दी गई है। आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत धबड़ियाणां के गांव गनोह ब्राह्मणा (वार्ड नंबर-01) में कोविड-19 संक्रमित एक मामला, ग्राम पंचायत कठियाणा के गांव गोड़ी (वार्ड नंबर- 02) में एक मामला, भोरंज उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लगमनवीं के गांव मनवीं में तीन मामले, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत जंधरू के सुखाणी वार्ड नंबर-4 में दो और दरबयाड़ के द्रोबड़ी गांव के वार्ड नंबर-4 में एक मामला सामने आने की पुष्टि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने एवं इसे फैलने से रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत धबड़ियाणां के गांव गनोह ब्राह्मणा (वार्ड नंबर-1), ग्राम पंचायत कठियाणा के गांव गोड़ी, वार्ड नंबर 2 (श्री राधा-कृष्ण मंदिर गेट से गांव गोड़ी को जाने वाली संपर्क सड़क के बाईं ओर सहकारी सभा, गोड़ी के गेट तक का क्षेत्र और गांव गोड़ी की बूल्ही चौकी तक), भोरंज उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लगमनवीं के गांव लग वार्ड नंबर 3, लग गांव के ही वार्ड नंबर 4 (राजकीय माध्यमिक पाठशाला के नजदीक जाट तथा हरिजन बस्ती को छोड़कर), गांव मनवीं के वार्ड नंबर 5, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत दरवयाड़ के वार्ड नंबर 4 द्रोबड़ी (पंजोट-धरयाड़ा सड़क के बाईं ओर तथा विहाल नाला के दाहिनी ओर, देसराज पुत्र ज्ञान चंद के घर से भूमि देवी के घर तक) और ग्राम पंचायत जंदरू के वार्ड नंबर 4 (जुगू व लांबर गांव) कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घरद्वार पर ही की जाएगी। इस क्षेत्र में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed