फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health department took samples of HIV and hepatitis

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य विभाग ने लिए एचआईवी और हेपेटाइटिस के सैंपल

Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Health department took samples of HIV and hepatitis
गनोह राजपूतां में निजी नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों के टेस्ट करते स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक।
बड़सर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बणी के गनोह राजपूतां में स्थित निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 20 लोगों के सैंपल शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए। इसमें मुख्य तौर पर एचआईवी, हेपेटाइटिस से संबंधित सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर शिवानी ने यह टेस्ट किए। इस निजी नशा मुक्ति केंद्र में पंजाब के लुधियाना, मोगा तथा हिमाचल के 20 नौजवान भर्ती हैं। जो चिट्टा, अफीम और शराब का सेवन पिछले कई वर्षों से कर रहे थे। केंद्र के संचालक रजनीश ने कहा कि इन सबके माता-पिता इन्हें यहां छोड़कर चले गए हैं। वहीं केंद्र में आने के बाद इनकी सेहत में सुधार आ रहा है तथा नशे की लत भी छूट रही है। इस कैंप के दौरान डॉक्टर शिवानी ने सभी भर्ती हुए युवाओं को नशा त्यागने के उनके फैसले के लिए बधाई भी दी और उनका मनोबल भी बढ़ाया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल बड़सर से अंजू शर्मा, तरसेम सिंह, पूजा कुमारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता कंचन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed