{"_id":"68e6c18968b7d9699503582d","slug":"health-check-up-camp-will-be-organised-in-bharedi-on-12th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-169439-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में 12 को लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में 12 को लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
Thu, 09 Oct 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल की ओर से 12 अक्तूबर को मल्टीस्पेशेयलिटी निशुल्क जांच शिविर का आयोजन भरेड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में गरीब असहाय संस्था भरेड़ी का भी सहयोग रहेगा। शिविर में हड्डी रोग, न्यूरोसर्जरी, हृदय रोग, स्त्री रोग और नेत्र रोग संबधी विशेषज्ञ चिकित्सक जांच करेंगे। शिविर में ईसीजी, रक्तचाप, बीएमडी रैंडम ब्लड शुगर और बीएमआई की निशुल्क जांच की जाएगी। संस्था के सचिव डॉ. बर्फी राम शर्मा ने बताया कि शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन