{"_id":"ac2151691a037e2fa7bf6287e1894dc7","slug":"handicapped-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ मीटर दौड़ में मुनीष और प्रवीण प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ मीटर दौड़ में मुनीष और प्रवीण प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शारीरिक अक्षम खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित हुई।
विज्ञापन
समापन समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बौद्ध ने की। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चे आम बच्चों की तरह हर कार्य करने में निपुण हैं। इन बच्चों में भी आम बच्चों की तरह कार्य करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने खेलों को खेल भावना से खेलकर अनुशासन का परिचय दिया है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने बच्चों के अध्यापकों और अविभावकों से आग्रह किया कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बच्चों को पूरा सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 50 मीटर लड़कों की चाल में मनोज प्रथम, विवेक द्वितीय तथा शुभम जैन तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में ममता प्रथम, पायल द्वितीय रही, 100 मीटर दृष्टि बाधित लड़कों की चाल में राकेश प्रथम रहे। लड़कों की श्रवण बाधित 100 मीटर दौड़ में कपिल देव प्रथम, अकबर खान व अभिषेक द्वितीय तथा विवेक तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में ज्योति प्रथम रही। मानसिक रूप से विकलांग लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम शुभम व प्रियांशु द्वितीय तथा सुपर्व व अनुराग तृतीय रहे। लड़कियों में साक्षी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। शारीरिक रूप से अक्षम लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मुनीष प्रथम, विशाल द्वितीय व कपिल देव तृतीय रहे। लड़कियों में ममता प्रथम रही। शारीरिक रूप से अक्षम 200 मीटर दौड़ में संजीव प्रथम, लड़कियों में ममता प्रथम, 400 मीटर लड़कों की दौड़ में मुनीष प्रथम, कपिल द्वितीय और विशाल तृतीय, लड़कियों में प्रवीण प्रथम, यामिता द्वितीय रहे।
विज्ञापन
दृष्टि बाधित लड़कों की स्कीपिंग में राकेश प्रथम रहे। श्रवण बाधित लड़कों की बड़ी छलांग में विवेक राज प्रथम, कपिल द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। लड़कियों मे ज्योति प्रथम स्थान पर रही। शारीरिक बाधित और शॉट बाल थ्रो में शारीरिक रूप से अक्षम लड़कों में आयरन परमार प्रथम, मुनीष द्वितीय रहे। मानसिक रूप से चुनौती प्राप्त लड़कों की बॉची में विशाल, शुभम, अक्षित, नितिन, संजीव प्रथम और सुपर्व, प्रियंाशु, हिमांशु, अदित्या द्वितीय व हर्षित जंगा, अनुराग चौधरी, रोहित निखिल तृतीय रहे। लड़कियों में तनवी, साक्षी, यामिता, प्रवीण प्रथम तथा शिवानी वाला, तनु, तनवी द्वितीय स्थान पर रहे।