{"_id":"5ecd4bd18ebc3e908a7182aa","slug":"hamirpur-top-in-corona-cases-hamirpur-hp-news-sml33397236","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 मामलों के साथ हमीरपुर कोविड-19 में पहले नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 मामलों के साथ हमीरपुर कोविड-19 में पहले नंबर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी ने प्रदेश के अकेले हमीरपुर जिले को हिला कर रख दिया है। 78 कोरोना संक्रमितों के मामलों के साथ हमीरपुर प्रदेश में पहले नंबर पर है। यहां पर गलोड़ निवासी एक व्यक्ति और डुग्घा निवासी अधेड़ महिला की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है।
59 मामलों के साथ कांगड़ा दूसरे, जबकि 31 मामलों के साथ ऊना तीसरे नंबर पर है। हमीरपुर में कोरोना के मामले इसलिए भी चौंकाने वाले हैं क्योंकि यहां पर महज पांच विधानसभा क्षेत्र हैं और साढ़े चार लाख की आबादी। जबकि, प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है, जहां पर विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 15 है। छोटे से जिला हमीरपुर में सर्वाधिक मामले लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी तक बाहरी राज्यों से लौटे 173 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आएगी।
जिला हमीरपुर के लिए राहत की बात यह है कि अभी तक पांच कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिस तरह से जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से कोरोना को मात देने वाले लोग भी बढ़ने लगे हैं। 17 अप्रैल को जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमित दो मामले पहली बार सामने आए थे। लेकिन, अभी लगातार छह दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को एक साथ आठ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग को खूब पसीना बहाना पड़ा। हालांकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक और राहत की बात यह है कि यह सभी कोरोना संक्रमित बाहरी राज्यों से लौटे हैं और संस्थागत क्वारंटीन हैं। जिसके चलते कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को 15 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं।