फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur-Taropka main road will remain closed for one year

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-तरोपका मुख्य सड़क एक साल तक रहेगी बंद

Fri, 07 Nov 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क पर बरोहा के पास पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य के चलते जिला प्रशासन की ओर से सड़क पर यातायात को 30 अक्तूबर, 2026 तक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पुल के निर्माण कार्य के कारण बड़ू और बरोहा के बीच यातायात डायवर्ट किया गया है। हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए बड़ू चौक से बरोहा में सूरज स्वीट्स के भवन तक विशेष रूप से अस्थायी सड़क बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़े वाहन बड़ू चौक से कक्ड़ियार होते हुए तरोपका पहुंच सकते हैं। भोरंज की ओर से आने वाले वाहन तरोपका चौक से मट्टनसिद्ध चौक की ओर डायवर्ट होकर हमीरपुर पहुंच सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed