{"_id":"69e88a34a3e38fe9d2086060","slug":"hamirpur-pickup-truck-and-truck-collide-while-delivering-milk-in-thamani-one-youth-dead-two-injured-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ठमाणी में दूध की सप्लाई के लिए जा रहे पिकअप और ट्रक की टक्कर, एक युवक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ठमाणी में दूध की सप्लाई के लिए जा रहे पिकअप और ट्रक की टक्कर, एक युवक की मौत दो घायल
Wed, 22 Apr 2026 02:13 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:13 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के सौर के समीप ठमाणी में पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मटौर-शिमला मार्ग पर सौर के समीप ठमाणी में दूध की सप्लाई के लिए जा रहे पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मंगलवार रात करीब एक बजे हादसा हुआ। गाड़ियों की टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए तथा तीनों युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धनवीं गांव का शौर्य पटियाल व लवेश पटियाल पुत्र मेहर चंद और रोहित पुत्र स्वर्गीय सुरजीत सिंह पिकअप में दूध की सप्लाई लाने के लिए घर से बामटा जिला बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पिकअप को लवेश पटियाल चला रहा था। रात को करीब 12:50 बजे भोटा चौक से आगे पहुंचा तो आगे एक ट्रक चला हुआ था। चालक लवेश ने सौर के पास जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो सामने से बिलासपुर की तरफ से गाड़ी आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान चालक लवेश ने दूसरी गाड़ी से बचने के लिए गाड़ी को दूसरी साइड किया तो पिकअप आगे चल रही गाड़ी के साथ टकरा गई। इस टक्कर में रोहित, शौर्य तथा लवेश को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई है तथा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन