{"_id":"5862a51b4f1c1b8259eec3a2","slug":"hamirpur-people-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुष्क ठंड में लोग होने लगे बीमार, अस्पतालों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुष्क ठंड में लोग होने लगे बीमार, अस्पतालों में भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुष्क ठंड के कारण जिलाभर में सर्दी जुखाम के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 120 से 150 ओपीडी सर्दी जुखाम के मरीजों की हो रही है। वहीं शिशु वार्ड में भी बच्चों में सर्दी जुखाम की शिकायत लेकर अभिभावक पहुंच रहे हैं। शून्य से छह साल तक के रोजाना 50 से 60 शिशु अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम के अचानक बदलते मिजाज से शुष्क ठंड काफी बढ़ गई है। इस कारण बच्चों के साथ साथ व्यस्क भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 50 से 60 शिशु सर्दी जुखाम की शिकायत के पहुंच रहे हैं। वहीं 120 से 150 के व्यस्क मरीज सर्दी जुखाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के अलावा अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सीएचसी में भी रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बड़सर, नादौन और टौणीदेवी अस्पताल में रोजाना 60 से 80 मरीज, गलोड़, सुजानपुर आदि अस्पतालों में रोजाना 30 से 50 मरीज सर्दी जुखाम के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों का दावा है कि शुष्क ठंड के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। बच्चों को गर्म कपड़ों के साथ जुराब जरूर पहनाएं। सर्दी या जुखाम की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से सलाह लें।
उधर, एमएस डा. अर्चना सोनी का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोग सर्दी जुखाम की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में रोगियों को उपचार के लिए बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।