फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur municipal council to purchase 200 LED bulb

हमीरपुर नप खरीदेगा 200 नए एलईडी बल्ब

Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur municipal council to purchase 200 LED bulb
एलईडी बल्ब - फोटो : demo pics

नगर परिषद हमीरपुर जल्द ही 200 नए एलईडी बल्ब खरीदेगी। नप जल्द ही एक निजी कंपनी से इकरार करेगी। नप ने पहले चरण में 200 नए एलईडी बल्ब खरीदने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रिस्पांस सही रहा तो अगले चरण में और एलईडी बल्बों की खरीदारी की जाएगी। हमीरपुर शहर के 11 वार्डो में करीब चार हजार स्ट्रीट लाइटें और चार हाईमास्ट लाइटें हैं। कुछेक हाईमास्ट लाइटें बंद रहती हैं जबकि 40 फीसदी स्ट्रीट लाइटें टूटी पड़ी हैं।  
विज्ञापन


इसके बावजूद नगर परिषद को प्रतिमाह तीन लाख रुपये से अधिक बिजली बिल आता है। एलईडी बल्ब जल्द खराब नहीं होते और बिल भी कम आता है। इसके चलते नप नुमाइंदों ने स्ट्रीट लाइटों में एलईडी बल्ब खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में नप 24 और 45 वाट के 200 बल्ब खरीदेगी। 24 वाट के बल्ब मुख्य सड़कों और 45 वाट के बल्ब घुप अंधेरों या तंग गलियों में लगाए जाएंगे। नप कंपनी से एलईडी बल्बों की दो साल की वारंटी लेगा।

वर्तमान में स्ट्रीट लाइटों का हर माह तीन लाख रुपये बिल आता है। एलईडी बल्ब लगने से बिजली बिल कम आएगा।
- बुद्धि सिंह, सीनियर असिस्टेंट, नप हमीरपुर

जल्द ही कंपनी से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। पहले चरण में 200 एलईडी बल्ब खरीद लिए जाएंगे।
- दीप कुमार बजाज, उपाध्यक्ष, नप हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed