फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Medical College runs out of calcium and vitamin D tablets.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियां खत्म

Mon, 02 Mar 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियों खत्म हो गई हैं। हड्डियों, जोड़ों और कमजोरी से जूझ रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज ऑर्थोपेडिक और जनरल मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों की ओर से कई मरीजों को कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियां नियमित रूप से लिखी जाती हैं। करीब दस दिन से दवाइयों का स्टॉक खत्म होने के कारण मरीजों को बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मुफ्त दवा की सुविधा मिलने की उम्मीद से वे यहां आते हैं, लेकिन जरूरी दवाएं न मिलने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। खासकर बुजुर्ग और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। फ्रेक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन दवाइयों की नियमित उपलब्धता बेहद जरूरी है। मरीजों ने बताया कि अब तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से दस रुपये ओपीडी पर्ची शुल्क भी लिया जा रहा है। मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जल्द से जल्द दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।



कोट

दवाइयों की नई खेप का ऑर्डर दे दिया है। जल्द ही सप्लाई मिल जाएगी। लोगों को आसानी से दवाइयां उपलब्ध होंगी। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article