{"_id":"67a9fbe240cb5183460339fb","slug":"hamirpur-in-strong-position-thanks-to-shubhams-century-hamirpur-hp-news-c-92-1-bls1001-131827-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शुभम के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शुभम के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में हमीरपुर
Mon, 10 Feb 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच में अपील करते खिलाड़ी। संवाद
-पहले दिन हमीरपुर ने पांच विकेट खोकर 352 रन बनाए
-लुहणू मैदान में शुरू मंडी-हमीरपुर के बीच शुरू हुआ मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में हमीरपुर और मंडी के बीच मैच शुरू हुआ। पहले दिन कांगड़ा टीम ने शुभम अरोड़ा के शतक की बदौलत मजबूत पकड़ बना ली है।
टॉस जीतकर मंडी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज शुभम अरोड़ा और अतुल जसवाल ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। अतुल तेज खेलते हुए 51 रन पर आउट हुए। वहीं शुभम 181 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में अभी तक उन्होंने 22 चौके और दो छक्के लगाए हैं। इसके अलावा एकांत सेन ने 42 रन की पारी खेली और दिव्यांश गुमरा 35 रन बनाकर नाबाद हैं। छठे विकेट के लिए शुभम और दिव्यांश ने 100 रन जोड़े हैं। दिन का खेल खत्म होने तक हमीरपुर ने पांच विकेट खोकर 352 रन बना लिए हैं। मंडी की ओर से राहुल ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किए हैं।