फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur-Delhi volvo bus service stopped

हमीरपुर से दिल्ली वोल्वो बस सेवा बंद

Wed, 27 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur-Delhi volvo bus service stopped
एचआरटीसी बस। - फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी की रात 8:00 बजे हमीरपुर से दिल्ली वाया नादौन रूट पर चलने वाली वोल्वो बस को बंद कर दिया गया है। इस रूट पर सवारी कम होने से बस रूट को बंद किया है। संबंधित रूट को बंद कर एचआरटीसी का वाया भोटा बस रूट शुरू करने का प्रपोजल है।

विज्ञापन


साथ ही बस का समय भी बदलने पर विचार किया जा रहा है। हमीरपुर से दिल्ली के लिए दो वोल्वो बसें चलती हैं। एक वोल्वो साढे़ सात बजे हमीरपुर से रवाना होकर सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुंचती है। यह वोल्वो वाया भोटा, ऊना होकर दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन


साथ ही निगम प्रबंधन ने एक अन्य वोल्वो बस हमीरपुर से दिल्ली वाया नादौन रूट पर शुरू की। बस रात 8:00 बजे हमीरपुर से दिल्ली को रवाना होकर सुबह साढ़े 6 बजे दिल्ली पहुंचती थी। इस रूट पर करीब तीन माह तक वोल्वो चली, लेकिन इस रूट पर सवारी कम होने से निगम ने बस रूट को करीब एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों को बस रूट को वाया भोटा करने की मांग की है। बस को रात 9:00 या इसके बाद रूट पर भेजने का प्रपोजल है। उच्चाधिकारियों की मंजूरी के बाद बंद वोल्वो वाया भोटा होकर दिल्ली के लिए शुरू होगी।


आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि हमीरपुर दिल्ली वाया नादौन रूट पर वोल्वो बस में सवारी नहीं मिल रही। तीन माह तक बस रूट पर मुनाफा नहीं हुआ। बस रूट को बंद कर दिया है। बस का समय और रूट बदलने को लेकर उच्चाधिकारियों को प्रपोजल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed