फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Congress came out in protest against making Ashish a candidate

आशीष के विरोध में उतरी हमीरपुर कांग्रेस

Fri, 21 Oct 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur Congress came out in protest against making Ashish a candidate
हमीरपुर सीट से आशीष शर्मा के विरोध में एकत्रित हुए कांग्रेस पार्टी, इंटक, युकां और अन्य संगठनों क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कारोबारी आशीष शर्मा को कांग्रेस के टिकट की सूचना का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को हमीरपुर में जिला कांग्रेस, युवा इंटक, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस और अन्य अग्रणी संगठनों के 150 से अधिक पदाधिकारियों ने आपात बैठक बुलाकर पार्टी हाईकमान से हमीरपुर से संगठन के कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग उठाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पार्टी व संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस का टिकट मिलता है तो वह चुनाव में समानांतर निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे और आशीष शर्मा की जमानत जब्त करवाएंगे।
विज्ञापन

यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्रभाव से जिला कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने की मांग भी उठाई। पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से ताल्लुक रखने वाले लोगों को कांग्रेस का टिकट हरगिज मंजूर नहीं। उन्होंने पार्टी हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाते हुए कहा कि यह तो महज ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पैसों के दम पर टिकट मंजूर नहीं। ऐसे लोगों को टिकट दिए जाएं, जिन्होंने कांग्रेस की सेवा की हो, धरना-प्रदर्शन, पार्टी रैलियों और आंदोलनों में भाग लिया और अपनी टांगें तुड़वाई हों।
विज्ञापन

कांग्रेस का भगवाकरण करने का प्रयास किया : जगजीत
कांग्रेस के संसदीय प्रवक्ता जगजीत सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ दलाल लोगों ने साजिश रच कर कांग्रेस का भगवाकरण करने का प्रयास किया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को एक प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। पूर्व में भी भाजपा नेताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचकर पार्टी ने टिकट दिए। कई लोग कांग्रेस में टिकट के लिए आए और चुनाव जीतने के बाद अकूत संपत्ति और धन जुटाकर वापस भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश रचने में मास्टर माइंड हैं जिला अध्यक्ष : रोहित
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के आवास पर आशीष शर्मा की ज्वाइनिंग के दौरान न तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और न ही प्रदेश का कोई बड़ा नेता उपस्थित हुआ। पार्टी की ओर से ज्वाइनिंग की कोई पुष्टि तक नहीं की गई। रोहित शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार साजिश रचने में मास्टर माइंड हैं। जार की पृष्ठभूमि ऐसी रही कि कांग्रेस में जब तक वह बड़सर विस क्षेत्र में रहे तब तक कांग्रेस जीत नहीं पाई। एक बार खुद और दो बार पत्नी को टिकट दिया, लेकिन चुनाव नतीजों में यह पार्टी प्रत्याशी के बावजूद तीसरे नंबर पर रहे। लेकिन, बड़सर की जनता ने अपनी सूझबूझ से इंद्रदत्त लखनपाल को प्रत्याशी बनाया और दो बार चुनाव जिताए। लेकिन, बड़सर में पार्टी को तहस-नहस कर अब हमीरपुर में संगठन को खत्म करने पर तुले हैं। ससुर की चाल में फंसकर दामाद आशीष शर्मा ने अपना भी नुकसान कर लिया।

बैठक में ये रहे मौजूद
हमीरपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, हमीरपुर पंचायत समिति उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, कांग्रेस लीगल सेल से एडवोकेट अश्वनी कुमार, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी कुमार, युवा कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया सह प्रभारी निशांत शर्मा, यूथ इंटक अध्यक्ष अमित रजत, जिला महासचिव मनोज जसवाल, युवा कांग्रेस महासचिव सतीक्षण वर्मा, महासचिव शुभम कुमार, सचिव संजीव कानूनगो, सचिव अक्षित कुमार, रमन शर्मा, जिला कांग्रेस से राजेश ठाकुर और प्रदीप शर्मा समेत 150 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed