{"_id":"68e417dcdd6b6f5a8106091d","slug":"hamirpur-citys-wet-waste-will-be-sent-to-nangals-pig-farm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-169132-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नंगल के पिग फार्म में भेजा जाएगा हमीरपुर शहर का गीला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नंगल के पिग फार्म में भेजा जाएगा हमीरपुर शहर का गीला कचरा
Tue, 07 Oct 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर शहर से निकलने वाले कूड़े-कचरे को नंगल भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने नंगल में स्थित एक पिग फॉर्म संचालक से वार्तालाप शुरू कर दिया है।
वहीं, अगर यह योजना सिरे चढ़ती है, तो शहर से निकलने वाले गीले कचरे के निपटान के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम वर्तमान समय में 11 वार्डों से ही कचरा उठा रहा है।
शहर में प्रतिदिन पांच से सात टन गीला कचरा निकलता है। नगर निगम ने अन्य वार्डों से भी कूड़ा उठाने के लिए कवायद शुरू करने का फैसला लिया है।
इससे नगर निगम के तहत निकलने वाले कूड़े का वजन बढ़ सकता है। यह दस से 15 टन के बीच हो सकता है। अगर गीला कचरा बढ़ता है, तो इसके निपटान के लिए नगर निगम को प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नंगल में स्थित पिग फार्म से कचरा उठाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर वर्तमान समय में कूड़ा उठाने की एवज में प्रतिवर्ष करीब 12 लाख रुपये खर्च करता है। अधिकारियों की मानें तो नंगल में पिग फार्म को गीला कचरे की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में नगर निगम के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।