{"_id":"5767e88e4f1c1b9b60b47ee4","slug":"half-dozen-infected-by-jaundice-due-to-contaminated-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने से आधा दर्जन लोगों को पीलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने से आधा दर्जन लोगों को पीलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलिया।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन में आईपीएच की स्कीमें मटैला पानी उगल रही हैं। दूषित पानी पीने से उपमंडल में आधा दर्जन से अधिक लोग पीलिया की चपेट में आ गए हैं। पीलिया से ग्रस्त रोगी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
लोगों ने आईपीएच पर दूषित पानी की सप्लाई का आरोप लगाया है। 44 साल पहले डाली पाइप लाइनों को अब तक न बदलने पर भी लोगों ने आपत्ति जताई है। आईपीएच विभाग ने बारिशों के चलते मटैले पानी का हवाला देकर अपना पल्लू झाड़ लिया है।
विज्ञापन
नरेश कुमार, साहिल कुमार, अभिनव, राजेश कुमार, कार्तिक, सुरेंद्र शर्मा, नीरज ठाकुर आदि का कहना है कि शहर में मटैले पानी की सप्लाई हो रही है। पेयजल पाइपें शहर की निकासी नालियों से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन
पाइपें सालों पुरानी हैं जो जगह-जगह से फट चुकी हैं। इस कारण पेयजल सप्लाई के दौरान पानी की लीकेज होती है। इस लाइन का पानी पीकर आधा दर्जन से अधिक शहरवासी पीलिया की चपेट में आ चुके हैं।
आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने ब्यास में मटैला पानी होने के चलते मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई होने का हवाला देकर पल्लू झाड़ लिया है, लेकिन लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
लोगों ने उपायुक्त हमीरपुर से विभाग के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर लोगों का साफ पेयजल मुहैया करवाने की मांग की है।
क्या कहते हैं लोग
नलों में दूषित पानी के सेवन से लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। विभाग को चाहिए कि कस्बे में दूषित पानी की सप्लाई न करे।
- राजेश्वर परिहार
पेयजल पाइपें जगह-जगह से फटी हैं। इनके माध्यम से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। समस्या विभाग को बताई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
- संजीव कश्यप
ब्यास में मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। इस पानी को स्कीम से लिफ्ट किया जा रहा है। पानी पूरी तरह साफ किए बिना ही सप्लाई दी जा रही है।
- तनुज मैहरा
पेयजल स्कीम के मुख्य स्रोत ब्यास है। बरसात के चलते ब्यास में मटैला पानी आ रहा है। इसे साफ करने में काफी परेशानी हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- मीर चंद, एसडीओ, आईपीएच विभाग
बीते दो सालों में करीब पांच दर्जन रोगी पीलिया की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। बीते एक माह में आधा दर्जन लोग पीलिया की चपेट में आए हैं।
- डॉ. बीएस राणा, कार्यकारी बीएमओ नादौन