फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Half a dozen routes remained closed on Saturday, today buses will run on only five local routes

शनिवार को बंद रहे आधा दर्जन रूट, आज महज पांच लोकल रूटों पर चलेंगी बसें

Sat, 22 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen routes remained closed on Saturday, today buses will run on only five local routes
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। वीकेंड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लोकल रूटों पर बसें बंद कर दी हैं। शनिवार को निगम ने जहां आधा दर्जन रूटों पर बसें बंद रखीं, वहीं रविवार को करीब 90 लोकल रूटों पर बसें नहीं जाएंगी। निगम प्रबंधन रविवार को महज पांच लोकल रूटों पर ही बसें भेजेगा। शनिवार को भी सरकारी कार्यालयों में फाइव डे वीक के चलते निगम को कुछ रूटों पर सवारियां नहीं मिलीं। इस कारण यह आधा दर्जन रूट बंद रहे। सोमवार को यह रूट सुचारु चलेंगे। निगम प्रबंधन ने दिल्ली जाने वाले रूटों को भी क्लब कर दिया है। छह रूटों में से तीन बंद कर दिए हैं और वर्तमान में तीन रूटों पर ही बसें चल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को शाम साढ़े पांच बजे जाहू, 5.24 पर कुठेड़ा, साढ़े पांच बजे धैल, 5.20 पर धनेटा-गलोड़-हमीरपुर और सवा छह बजे अवाहदेवी के लिए बसें चलेंगी। इसके अलावा शेष लोकल रूटों पर बसें बंद रहेंगी। वहीं, अंतरराज्यीय चल रहे रूटों पर निगम प्रबंधन बसें भेजेगा। निगम के कुल 168 रूटों में से 61 सवारियां न मिलने के कारण बंद हो गए हैं। शेष में से करीब 95 रूट लोकल हैं, जिनमें से 90 रूट रविवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भी गाहलियां गलोड़, गलोट, नुहाड़ा, जंगलबैरी, भराइयां दी धार, सवा तीन बजे जाहू रूटों पर बसें न जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोरोना के कारण बंद हो रहे रूटों के चलते निगम की आय में भी कमी आ गई है। निगम को रोजाना आने वाले 13 लाख कैश की बजाय अब रोजाना करीब छह लाख कैश ही औसतन आ रहा है। डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि रविवार को अधिकतर लोकल रूट बंद रहेंगे। जबकि, अंतरराज्यीय रूटों पर बसें जाएंगी। उन्होंने कहा कि सवारियां न मिलने के कारण रूटों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed