{"_id":"622645c6dfc67a1df65f0da9","slug":"guru-ravidas-jayanti-celebrated-in-badhani-hamirpur-hp-news-sml401850074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधानी में मनाई गुरुरविदास की 645वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधानी में मनाई गुरुरविदास की 645वीं जयंती
विज्ञापन
बधानी में गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को संबोधित करते ओंकार सिंह भाटिया।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। गुरु रविदास की 645वीं जयंती पर जिला की भोरंज तहसील के बधानी गांव में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी वर्गों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन रविदास महासभा इकाई भोरंज ने किया। इकाई अध्यक्ष सूबेदार धर्म सिंह और कार्यकारिणी ने गुरु रविदास की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल आचार्य तथा उनकी प्रदेश कार्यकारिणी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान तथा सिद्ध चानो थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में गुरु रविदास के गुरुद्वारे और वहां पर बनने वाली रविदास सामुदायिक भवन के कार्य को भी अधिक गति से बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने भी शिरकत की। उन्होंने विधायक निधि से रविदास सराय के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।