{"_id":"66646a85a04b876c49037768","slug":"grandfather-in-law-beaten-in-fight-between-mother-in-law-and-daughter-in-law-case-registered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129265-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सास-बहु की लड़ाई में दादा ससुर की पिटाई, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सास-बहु की लड़ाई में दादा ससुर की पिटाई, मामला दर्ज
Sun, 09 Jun 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के कृष्णानगर में शौचालय के निर्माण को लेकर सास-बहु में हुए विवाद में दादा ससुर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हमीरपुर दी शिकायत में हंस राज (80) निवासी वार्ड-दो कृष्णानगर नजदीक कोर्ट कांप्लेक्स हमीरपुर ने कहा कि वह लुधियाना में करीब 60-62 वर्ष तक खाना बनाने का काम करता था। उसके दो बेटे तथा दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले पत्नी के नाम से हमीरपुर के वार्ड-दो में मकान का निर्माण किया था।
छह वर्ष पहले पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी ने जीते जी अपनी संपत्ति और मकान की वसीयत अपने पौत्र शुभम चौधरी और विशाल चौधरी के नाम से कर दी थी और वह पौत्र शुभम चौधरी के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को पौत्र विशाल चौधरी मकान में ही सीढ़ियों के साथ एक शौचालय का निर्माण करने लगा तो बहु सीना और पौत्रबहु शिखा के बीच निर्माण कार्य को लेकर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
जब वह बीचबचाव करने के लिए जाने लगा तो पौत्र बहु शिखा ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज की। इसी बीच उसने उसे ईंट से मार दिया, जिससे उसके दोनों बाजुओं में चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।