फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Grade A acheiver in Science congress to be felicitated by CM

चिल्ड्रन साइंस में ए ग्रेड प्राप्त छात्र होंगे सम्मानित

Sun, 17 Jan 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
Grade A acheiver in Science congress to be felicitated by CM

नेशनल चिल्ड्रन साइंस में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले प्रदेश के छह छात्रों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सम्मानित करेंगे। इनमें ए ग्रेड प्राप्त कर चुके हमीरपुर के संजीव कुमार भी शामिल हैं। संजीव रावमापा बड़सर का छात्र है।

विज्ञापन


मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री रावमापा रैत (कांगड़ा) में सम्मानित करेंगे। 18 जनवरी को कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल चिल्ड्रन साइंस में प्रदेश के विभिन्न जिलो के छह छात्रों को ए ग्रेड मिला है।
विज्ञापन


अब इन्हें समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में किन्नौर की कनिका नेगी, कुल्लू की विदूषी शर्मा और नेलजा ठाकुर, हमीरपुर के संजीव कुमार, मंडी की पूजा देवी और सिरमौर की दीक्षा दूबे को सम्मानित किया जाएगा। इन छात्रों ने नेशनल चिल्ड्रन साइंस में बेहतर प्राजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल चिल्ड्रन साइंस में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सम्मानित करेंगे। रावमापा रैत(कांगड़ा) में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें छात्र सम्मानित होंगे। हमीरपुर से संजीव कुमार को मुख्यमंत्री से सम्मान मिलेगा।

- अश्वनी चंबयाल, विज्ञान पर्यवेक्षक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed