{"_id":"65e4849c637e10687f025553","slug":"government-should-soon-make-policy-for-1321-computer-teachers-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122788-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"1321 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए सरकार शीघ्र बनाए नीति : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1321 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए सरकार शीघ्र बनाए नीति : संघ
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 24 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं कंप्यूटर शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर अपने हितों को सुरक्षित करने को लेकर पूरा भरोसा जताया है। कंप्यूटर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की है। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षकों के हित में ठोस नीति बनाकर शिक्षा विभाग में मर्ज करने का मामला उठाया है। यह बात प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रेस सचिव सुमन ठाकुर ने कही है।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक वर्ष 2000 से सरकारी स्कूलों में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। इसका लाभ स्कूलों में कंप्यूटर विषय की शिक्षा ग्रहण कर रहे हजारों छात्रों को मिल रहा है। उनके बेहतर परिणाम भी हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के माध्यम से आए हैं। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में 1321 कंप्यूटर शिक्षक 24 वर्षों से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं लगातार दे रहे हैं। हाइकोर्ट में भी कंप्यूटर शिक्षकों ने अपने हित की लड़ाई लड़ी है। उच्च न्यायालय ने भी शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक सहित सरकार को कंप्यूटर अध्यापकों के हितों को सुरक्षित करने के पक्ष में अपना फैसला दिया है। पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान वर्ष 2017 में आरएंडपी रूल तैयार करके इसकी अधिसूचना जारी की थी और कंप्यूटर शिक्षकों के 1191 पदों पर साक्षात्कार लेकर उन्हें इन पदों पर समायोजित करने के लिए शिक्षा निदेशक शिमला की ओर से पहल की गई थी और इसमें करीब 1000 अध्यापकों ने साक्षात्कार दिए हैं, जो शिक्षा विभाग ने अपने बंद लिफाफे में कैद करके रखे हैं। इस प्रक्रिया को सरकार शीघ्र शुरू करने के निर्देश शिक्षा विभाग को जारी करे ताकि ठोस नीति तैयार की जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का सरकार बनने के बाद वेतन बढ़ाने का आभार जताया है।