फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should restart the facilities: Rasil

सुविधाओं को दोबारा शुरू करे सरकार : रसील

Mon, 26 Feb 2024 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। नारायण सेवा संस्थान शाखा हमीरपुर के प्रदेश संयोजक रसील सिंह मनकोटिया ने प्रदेश सरकार से श्रम कल्याण बोर्ड को मिलने वाली सुविधाओं को दोबारा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के असंगठित कामगार मजदूर को श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से उनके जन्म-मरण से लेकर बच्चों की पढ़ाई, शादी, बीमा स्वास्थ्य आदि की स्कीमों से मदद की जाती है। पिछले एक वर्ष से सारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं जो गरीब मजदूरों के साथ बहुत बड़ा न्याय है। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड हमीरपुर कार्यालय में कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इसके चलते उनके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से श्रम बोर्ड से सभी सुविधाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed