फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should reduce the price of LPG and petroleum products

Hamirpur (Himachal) News: रसोई गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य कम करे सरकार

Fri, 18 Apr 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Apr 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी इकाई हमीरपुर ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य इकाई सदस्य जोगिंदर कुमार ने कहा केंद्र सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2-2 रुपये की बढ़ोतरी की है। देश में कच्चा तेल विदेशों से आयात किया जाता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें न्यूनतम स्तर पर हैं। उसके बावजूद देश में कीमतों में वृद्धि लगातार जारी है जबकि कीमतों में कमी की जा सकती है। मोदी सरकार लगातार भारतीयों पर टैक्स लगाकर लूटने में लगी हुई है। भारत नेपाल, भूटान और कई देशों को कच्चा तेल रिफाइन करके बेचता है। उन देशों में भी डीजल और पेट्रोल के दाम 60 - 65 रुपये प्रति लीटर हैं और भारत में दाम आसमान छू रहे हैं। पार्टी मांग करती है कि पेट्रोलियम उत्पादों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में रंजन शर्मा, उर्मिला, ब्रह्मदास, कमल अनिल, सरवन और पूर्ण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed