फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should reconsider the decision to close the temples: Mandal

मंदिरों को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार : मंडल

Thu, 22 Apr 2021 07:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Government should reconsider the decision to close the temples: Mandal
दियटसिद्ध व्यापार मंडल के सदस्य आपात बैठक के बाद एक साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। व्यापार मंडल दियोटसिद्ध ने वीरवार को आपात बैठक का आयोजन किया और प्रदेश में मंदिरों को बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। व्यापार मंडल दियोटसिद्ध के प्रधान संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों दुकानदार उपस्थित हुए तथा सभी दुकानदारों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से मंदिरों पर आश्रित दुकानदारों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। सैकड़ों परिवार सरकार के इस निर्णय से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि पिछले साल उन्होंने लगभग पूरा साल ही लॉकडाउन को झेला है। मंदिर सबसे पहले बंद हुए थे तथा सबसे लेट खुले थे। इस कारण लगभग पूरा साल उन्होंने रोजी रोटी का संकट झेला है, लेकिन सरकार ने बिना किसी ठोस कारण से मंदिरों को एकदम से बंद करने का निर्णय लेकर फिर से सैकड़ों परिवारों को संकट में डाल दिया है। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से इस निर्णय पर पुनर्विचार करके इसे वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कहा कि पिछले साल हम सबने सरकार के निर्णयों पर सहयोग किया था तथा खुद आर्थिक संकट झेल लिया। इस बार इसे सहन करने की क्षमता किसी भी व्यापारी में नहीं बची है। व्यापारियों ने कहा कि वे पहले से ही मंदी की मार झेल रहे थे तथा अभी कुछ समय पहले कामकाज पटरी पर लौटने लगा था, लेकिन सरकार ने मंदिरों को बंद करने का निर्णय लेने से पहले एक बार भी यह नहीं सोचा कि मंदिरों पर आश्रित दुकानदार अपनी रोजी- रोटी कैसे चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed