फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government is taking appropriate steps to prevent corona: Saizal

कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार उठा रही उचित कदम : सैजल

Tue, 11 May 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। आश्वस्त किया कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी उच्च चिकित्सा संस्थान ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने हमीरपुर के परिधि गृह में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के प्रबंधों की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बहुत ही सक्षम और संजीदगी के साथ सरकार ने अभी तक इस चुनौती का सामना किया है।
विज्ञापन

इसके चलते कोविड-19 की पहली लहर पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस वर्ष फरवरी माह के बाद कोरोना की दूसरी लहर और भी भयावह रूप में सामने आई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोबारा आगे बढ़कर मैदान में उतरे। मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने भी प्रदेश के अधिकांश जिलों का दौरा किया और बिस्तर क्षमता बढ़ाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इन्हीं तैयारियों का परिणाम है कि आज हम इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम हुए हैं। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण बेहतरीन ढंग से चल रहा है। हमीरपुर में हाल ही में पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है जो इस जिले के लिए एक उपलब्धि है। एक अन्य प्लांट भी यहां प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गृह संगरोध में रह रहे लोगों का मंत्री ने पूछा कुशलक्षेम
डॉ. सैजल ने गृह संगरोध में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों की देखभाल के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। ऐसे कुछ कोरोना संक्रमितों के साथ वे मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क साध कर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने हमीरपुर शहर के मृदुल चौक एवं पीडब्लूडी कॉलोनी में पहुंचकर संक्रमित व्यक्तियों का कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर उपायुक्त देवश्वेता बनिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed