{"_id":"654fbcebf55462ff0508fbca","slug":"government-buses-will-not-be-available-after-4-oclock-private-buses-will-run-till-7-oclock-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13582-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चार बजे के बाद नहीं मिलेंगी सरकारी बसें, निजी 7 बजे तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चार बजे के बाद नहीं मिलेंगी सरकारी बसें, निजी 7 बजे तक चलेंगी
विज्ञापन
दिवाली के उपलक्ष्य पर स्थानीय बाजार हमीरपुर में जूतों की खरीदारी करते लोग।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। दिवाली के शुभ अवसर पर 12 नवंबर को शाम चार बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। चार बजे के बाद सभी लोकल व लंबे रूट की बसें अपने रूट पर नहीं चलेंगी। जिला हमीरपर में एचआरटीसी के कुल 186 रूट चलते हैं। इनमें 135 के करीब लोकल और अन्य लंबे रूटों पर बसें चलती हैं। एचआरटीसी के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि शाम चार बजे के बाद रूटों पर बसें नहीं चलेंगी और सोमवार को सुबह से ही सरकारी बसें चलना शुरू हो जाएंगी। चार बसों की जगह एक बस को लंबे रूट पर भेजा जाएगा। वहीं, निजी बस यूनियन के प्रधान विजय ठाकुर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए दीपावली पर शाम 7 बजे तक निजी बसें चलती रहेंगी।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बर्निग यूनिट तैयार
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में शल्य विभाग की बर्निंग यूनिट की टीम को भी तैयार कर दिया गया है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में हर विभाग के चिकित्सक उपलब्ध होंगे। वहीं, आग से जलने की स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 01972 2222 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में सारे प्रबंध किए हैं। लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की गई है। कई बार पटाखे जलाते समय आंखें, हाथ जल जाते हैं और धुएं के कारण वातावरण दूषित हो जाते हैं। इससे सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
आग लगने पर 101 हेल्पलाइन पर दें जानकारी
दिवाली पर कोई आग की घटना घटने पर दमकल विभाग ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। सभी ब्लॉकों में 24 घंटे के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां उपलब्ध होंगी। एक गाड़ी नादौन, एक गाड़ी ट्राला यूनियन, एक बड़ी गाड़ी और एक मोटर साइकिल स्टेशन हमीरपुर, दो गाड़ियां बिझड़ी, एक गाड़ी भोरंज व दो गाड़ियां सुजानपुर में तैनात रहेंगी। इस बारे में दमकल विभाग के फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में कोई आगजनी की घटना न हो, इसके लिए सभी तैयारियां की हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पटाखे आदि सावधानी से जलाएं। दीये मोमबत्तियां जलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और लोगों से अपील की है कि अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को सड़कों में पास दें ताकि समय पर पहुंचा जा सके। आग की घटना होने पर 101 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
दिवाली पर्व की धूम, बाजारों में रौनक
दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य बाजार समेत जिलाभर के छोटे-बड़े बाजारों में शनिवार को खूब रौनक नजर आई। लोगों ने दीपावली के उपलक्ष्य पर जमकर खरीदारी की। मिठाइयों, पटाखे, आभूषणों, कपड़ों इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोग दिनभर कतारें लगी रहीं। दुकानदारों ने जगह-जगह पर सामान की सेल लगाए रखी ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता सामान खरीदें। मुख्यालय के मुख्य बाजार में लोगों की शनिवार को खासी भीड़ जुटी। दिनभर बसों में भी सवारियों की भीड़ रही। दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। गाड़ियों के हॉर्न बजते रखे। अपने घरों से दूर रहने वाले लोग घर जाने के लिए खूब उत्साहित दिखे। स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, एचआरटीसी सभी ने गाइडलाइन जारी की दी हैं। लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील है ताकि कोई भी दुर्घटना न हो और पर्यावरण प्रदूषण भी न हो।