{"_id":"6add18b6b5bdd435e30f29d7","slug":"gold-and-silver-prices-fall-hopes-of-dhanteras-shopping-rise-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-213229-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सोने-चांदी के दाम गिरे, धनतेरस पर खरीदारी की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सोने-चांदी के दाम गिरे, धनतेरस पर खरीदारी की उम्मीद बढ़ी
Sun, 25 Oct 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
संजय कुमार, दुकानदार, मैहरे
बड़सर (हमीरपुर)। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। धनतेरस नजदीक आते ही सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। कीमतें कम होने के बाद ग्राहक बजट बनाने के साथ पसंदीदा डिजाइन भी तलाशने लगे हैं।
खासकर महिलाओं में हल्के वजन के गहनों के प्रति रुचि देखी जा रही है। फिलहाल चांदी का भाव दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का भाव करीब एक लाख 32 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम है।
एक सप्ताह पहले चांदी दो लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम और सोना एक लाख 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था। इस तरह सप्ताहभर में चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 19 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
कीमतों में गिरावट से त्योहारी खरीदारी के लिए ग्राहकों को राहत मिली है। महिलाएं मंगलसूत्र, अंगूठियों और हल्के वजन के ऐसे आभूषण पसंद कर रही हैं, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ विशेष अवसरों पर भी पहना जा सके। ग्राहक बजट के अनुसार डिजाइन और वजन के विकल्प तलाश रहे हैं।
बॉक्स
धनतेरस पर सिक्कों की खरीदारी की तैयारी
धनतेरस के अवसर पर सोने-चांदी के सिक्के खरीदने की परंपरा के चलते इनकी मांग भी बाजार में बढ़ने लगी है। कई ग्राहक त्योहार पर शुभ खरीदारी के लिए सिक्कों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में कीमतों में आई गिरावट से सिक्के खरीदने की योजना बना रहे लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। धनतेरस को देखते हुए सराफा कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-
सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। उम्मीद है कि ग्राहक काफी संख्या में दुकान में आएंगे। इससे कारोबार अधिक होगा। -सतीश सोनी, ज्वेलर, मैहरे
महिलाएं हल्के डिजाइन के गहने पसंद कर रही है। सिक्कों की मांग भी आ रही है। ग्राहक को पसंद के गहने दिए जा रहे हैं। -संजय कुमार, ज्वेलर, मैहरे
धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों की मांग के आधार पर गहने उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। -अजय कुमार, ज्वेलर, मैहरे