फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gokul Dham and grand Shiva temple will be built in Lamblu with the cooperation of people.

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू में लोगों के सहयोग से बनेगा गोकुल धाम और भव्य शिव मंदिर

Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोगों के सहयोग और बुजुर्ग 81 वर्षीय पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान की पहल से लंबलू पंचायत शीघ्र ही बड़ी परियोजना को स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। पंचायत में पहाड़ी शैली में भव्य शिव मंदिर और उमापति गोशाला के साथ गोकुल धाम का निर्माण होगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए पंचायत की ओर से 85 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसमें प्रथम किस्त के तौर पर पंचायत के लोगों ने आपसी सहयोग से चार लाख रुपये का बजट एकत्रित कर लिया है। शेष बजट के लिए पंचायत ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से डिमांड की है। बजट जारी होने के बाद पांच कनाल भूमि पर मंदिर का निर्माण और 20 कनाल भूमि पर गोकुल धाम का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


भव्य शिव मंदिर को पहाड़ी शैली में बनवाने के लिए पंचायत ने शिमला में वरिष्ठ वास्तुकार से ड्राइंग बनावाई है। मंदिर के साथ प्रस्तावित गोकुल धाम में गायों को खुला रखने से लेकर उनके चरने की सभी प्रकार की व्यवस्था होगी। उमापति गोशाला के साथ प्रस्तावित परियोजना के निर्माण कार्य के लिए पंचायत ने कमेटी का गठन किया है, ताकि शीघ्र पंचायत में परियोजना का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में गोशाला में 35 छोटी से बड़ी गाय हैं। गायों के चारे से लेकर उनकी देखरेख की व्यवस्था पंचायत के लोग करते हैं। ऐसे में मंदिर और गोकुल धाम का निर्माण कार्य करवाने के लिए पंचायत ने नया प्रपोजल तैयार किया है, ताकि पंचायत में नई परियोजना को स्थापित करके आत्मनिर्भर बनाया जा सके। गोकुल धाम में जिलाभर में सड़कों पर घूम रहे लावारिश पशुओं को लाकर रखा जाएगा। लावारिश पशुओं में दुधारू गायों से दूध निकालकर डेयरी फार्म में बेचने और उत्पाद बनाने का कार्य होगा। इससे पंचायत के लोग घरद्वार पर रोजगार ले सकेंगे। पंचायत की ओर से परियोजना का आकंलन करने के लिए जिला प्रशासन से सहायता मांगी गई है। बजट राशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।


कोट

पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पंचायत में स्थित उमापति गोशाला के साथ पहाड़ी शैली में भव्य शिव मंदिर और गोकुल धाम का निर्माण होगा। मंदिर की ड्राइंग तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि परियोजना का सभी को लाभ मिल सके।

करतार सिंह चौहान, प्रधान, लंबलू पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed