फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girls of Tauni Devi School dominate the playground, welcomed with drums

Hamirpur (Himachal) News: खेल मैदान में छाईं टौणी देवी स्कूल की छात्राएं, ढोल नगाड़ों से स्वागत

Mon, 23 Sep 2024 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

लगातार तीसरे साल जिला चैंपियनशिप पर कब्जा बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की छात्राओं ने फिर खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने जिला स्तर पर ताइक्वांडो और बास्केटबाल में उत्कृष्टता का परचम लहराया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीतकर लगातार तीसरे साल जिला चैंपियनशिप पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस जीत ने टौणी देवी के नाम को खेल जगत में सुनहरे अक्षरों में लिख दिया गया। इस बार ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तन्वी, शीतल, किंजल और अंजलि ने गोल्ड मेडल जीता। अंकिता ठाकुर, वंशिका, पल्लवी, अंकिता और अंशिका ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। सानिया और साक्षी ने कांस्य पदक जीते। बास्केटबाल में भी स्कूल की बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा और प्रथम स्थान प्राप्त किया। शगुन, रिया, अंकिता और अलीशा राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुई हैं। विजेता छात्राओं ने माता टौणी देवी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद पूरे बाजार के साथ-साथ स्कूल पहुंचने पर उनका ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने छात्राओं की इस अद्भुत सफलता का श्रेय दोनों कोच संजय कुमार और सतीश राणा को दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन के साथ यदि विद्यार्थी मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है। इस कार्यक्रम में पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान रमन, पूर्व प्रधान संजय चौहान, संजीव ठाकुर और बास्केटबाल विजेता खिलाड़ी पायल, नितिका, अंशिका, दीपिका, आरुषि, अक्षरा, पूनम और समीक्षा सहित कई अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed