{"_id":"5753126b4f1c1b903c108c27","slug":"girl-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गरसाहड़ में सात वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। बच्ची को शुक्रवार रात सांप ने घर के आंगन में काट लिया। हालांकि बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से बच्ची को टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्ची ने टांडा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महक उर्फ पल्लु (7) पुत्री विनोद कुमार तीसरी कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बच्ची जैसे ही आंगन में निकली तो यहां सांप ने उसे काट लिया। महक के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे तो देखा कि महक को सांप ने काट लिया है। परिजन उसे तुरंत भोरंज अस्पताल ले गए। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को टांडा रेफर कर दिया, लेकिन टांडा में बच्ची ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
उधर, ग्राम पंचायत प्रधान अनु ने पुष्टि करते हुए बताया कि सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची ने टांडा में दम तोड़ा दिया।