फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   General Observer of Election Commission reached Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर

Mon, 13 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बैठक कर अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्याम लाल पूनिया ने सोमवार को हमीरपुर पहुंचकर जिले के अधिकारियों से चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना एवं निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम्स और मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों, मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, एमसीएमसी कंट्रोल रूम, सुविधा एप एवं सी-विजिल एप, व्यय निगरानी और अन्य प्रबंधों के बारे में प्रारंभिक रिपोर्ट ली। इससे पहले, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह ने पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया का स्वागत किया तथा उन्हें चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल पर भी कर सकते हैं शिकायत
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी आम लोग शिकायत कर सकते हैं। सामान्य पर्यवेक्षक की ईमेल आईडी- श्यामलालपूनिया एट दी रेट आईएएस.एनआईसी.इन shyamlalpoonia@ias.nic.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। श्याम लाल पूनिया सर्किट हाउस हमीरपुर के कमरा नंबर 105 में रुकेंगे। आम लोग चुनाव से संबंधित शिकायत के लिए स्वयं भी सर्किट हाउस हमीरपुर में सामान्य पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed