फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   GC Jukhala defeated GC Kandaghat in the Kho-Kho competition.

Hamirpur (Himachal) News: खो-खो प्रतियोगिता में जीसी जुखाला ने जीसी कंडाघाट को हराया

Wed, 07 Oct 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
GC Jukhala defeated GC Kandaghat in the Kho-Kho competition.
गौतम कॉलेज हमीरपुर में आयोजित इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : संस्था
गौतम कॉलेज हमीरपुर में इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। गौतम कॉलेज हमीरपुर में आयोजित इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, जिससे खेल मैदान में रोमांच का माहौल बना रहा।
दूसरे दिन हुए मुकाबलों में जीसी जुखाला ने जीसी कंडाघाट को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद जीसी नाहन और जीसी अर्की के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जीसी नाहन विजेता रहा। वहीं जीसी घुमारवीं और जीसी संजौली के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में जीसी संजौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

जीसी रामपुर और जीसी पांवटा साहिब के बीच खेले गए मुकाबले में जीसी रामपुर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। फाइनल के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अवसर पर प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित होगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता टीम के लिए खिताबी मुकाबला मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

गौतम कॉलेज हमीरपुर में आयोजित इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : संस्था

गौतम कॉलेज हमीरपुर में आयोजित इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed