फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gasota Mahadev Temple decorated with thirty quintals of flowers brought from Kolkata

Hamirpur (Himachal) News: कोलकाता से लाए तीस क्विंटल फूलों से सजाया गसोता महादेव मंदिर

Thu, 07 Mar 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
गसोता महादेव में तीन बजे से ही खुल जाएंगे कपाट
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के लिए किया गया है मंदिर में विशेष प्रबंध

शिवपुरी धाम समताना में शिव पुराण कथा के बाद होगा पूजन का कार्य

बिलक्लेश्वर महादेव में चढ़ाया जाएगा 50 किलो फूलों का हार, तैयारियां जोरों पर

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीारपुर। जिलाभर में शिवालयों को शिवरात्रि पर्व के लिए सजाया गया है। विभिन्न किस्मों के फूल जगह-जगह से मंगवाए गए हैं ताकि भोलेनाथ के शिवालयों को अधिक से अधिक सुंदर बनाना जा सके। आस्था केंद्र गसोता महादेव को 30 क्विटंल फूलों से सजाया जा रहा है। कोलकाता से लाए फूलों से मंदिर को सजाया गया है। इसमें रजनीगंधा, गुलमेहंदी, अशोक पत्ता, ओककट, काॅरनेशन, गुलाब, कोलकाता का गेंदा और अन्य फूलों से मंदिर को सजाया गया है। चारों तरफ यह सुगंधित फूल लगाए गए हैं।


मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे से ही खुल जाएंगे। दिनभर यहां पर दूर दराज के क्षेत्रों से लोग जलाभिषेक करने आते हैं। वहीं, शिवपुरी धाम समताना में शिव पुराण कथा के बाद पूजन का कार्य शुरू किया जाएगा। 60 हजार के फूलों से शिवपुरी धाम समताना के मंदिर को सजाया जा रहा है। वहीं, बिलक्लेश्वर महादेव मंदिर में 50 किलो फूलों का हार चढ़ाया गया है। इस बारे में गसोता महादेव के महंत गिरी महादेव ने कहा कि मंदिर को फूलों से सजा दिया है और यहां पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं, कमेटी से प्रकाश पटियाल ने कहा कि मंदिर में करीब 30 क्विंटल फूूल लगाए गए हैं। हर श्रद्धालु को फलाहार व चाय दी जाएगी।
विज्ञापन

आदियोगी शिव धाम और नर्वदेश्वर मंदिर में विशेष तैयारी
सुजानपुर(हमीरपुर)। महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को सुजानपुर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सुजानपुर के आदियोगी शिव धाम मंदिर प्रांगण, कांगड़ा शैली पर आधारित नर्वदेश्वर मंदिर, काली माता मंदिर सहित तमाम मंदिरों में इस दिन विशेष आयोजन होंगे। मंदिर में भोले का विशेष रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ तमाम देवालयों में फलाहारी प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। शिव धाम मंदिर प्रांगण में शिव महिमा का गुणगान होगा और इसी रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में विशेष हिमाचली गायक अमित मीतू और पूनम भारद्वाज अपनी आवाज से भोले का गुणगान करेंगे। मंदिर प्रांगण में खीर प्रसाद स्वरूप वितरित होगी। पंचायत उपप्रधान जगन कटोच ने कहा कि शिवधाम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक अपनी मखमली आवाज से भोले का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed