फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gagla's Nitin Thakur became lieutenant in the army

Hamirpur (Himachal) News: गागला के नितिन ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने

Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
नादौन/सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के गागला गांव निवासी नितिन ठाकुर पुत्र नरेंद्र सिंह ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव सहित नादौन के बड़ा क्षेत्र के दोबड कलां में खुशी की लहर है। स्वर्गीय दुर्गा सिंह परमार के परिवार से संबंध रखने वाले नितिन के नाना ऑनरेरी कैप्टन कुलतार चंद परमार ने बताया कि नितिन के नाना और दादा दोनों सैन्य परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को नितिन पर गर्व है तथा दोनों ही क्षेत्रों में परिजनों में प्रसन्नता की लहर है। लेफ्टिनेंट नितिन ठाकुर के पिता नरेन्द्र सिंह ठाकुर आर्मी से ऑनरेरी सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि उनके दादा स्वर्गीय हरबंस सिंह ठाकुर भी आर्मी से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed