{"_id":"5e31c9928ebc3e8d411b2553","slug":"fuse-tube-light-should-be-changed-hamirpur-hp-news-sml32258096","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में खराब लाइटों को दो हफ्ते में बदलेगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में खराब लाइटों को दो हफ्ते में बदलेगी कंपनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक टाउन हाल हमीरपुर में बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सलोचना देवी ने की। बैठक में जहां छह लोगों को वृद्धा पेंशन की सिफारिश की गई वहीं, शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। शहर में कई दिनों से लाइट व्यवस्था चरमरा चुकी है। इसके लिए लगातार ठेकेदारों को भी आगाह किया जा रहा था। अब नगर परिषद के पास लाइटें पहुंच गई हैं। शहर में बिजली व्यवस्था देख रही निजी कंपनी 10 से 15 दिनों में वार्डों में खराब लाइटों को बदलेगी।
बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। नगर परिषद के वार्डों में जहां साफ-सफाई पर पार्षदों ने खुशी व्यक्त की। जबकि, कूड़ा शुल्क 100 रुपये से घटाकर 60 रुपये करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा गांधी गेट के साथ लगती फोरेस्ट जमीन में भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, उसे नगर परिषद के नाम करवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। गांधी चौक के साथ लगती डांगक्वाली में भी फोरेस्ट जमीन में भवन जर्जर हो चुका है, उसे भी नगर परिषद के नाम करवाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जाएगा, ताकि इसकी जगह अच्छा भवन बनाया जा सके। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीप बजाज, कार्यकारी अधिकारी केएल ठाकुर, पार्षद अश्विनी कुमार, मनोरमा लखनपाल, अनिल चौधरी, राजू चौधरी सहित सभी वार्ड पार्षद व नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।