फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Full sacrifice made in Yagya at Santoshi Mata Temple, hundreds of devotees arrived.

Hamirpur (Himachal) News: संतोषी माता मंदिर में यज्ञ में डाली पूर्ण आहुति, सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे

Sat, 12 Oct 2024 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
एसपी हमीरपुर और एसडीएम भोरंज ने जांचीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टा (हमीरपुर)। जिले के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर लदरौर खुथड़ी में शनिवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। शनिवार को यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा मां का आशीर्वाद लिया। अन्य दिनों के मुकाबले मंदिर में अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान एसपी हमीरपुर भगत सिंह तथा एसडीएम भोरंज ने भी मंदिर में आकर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ही अधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। नवरात्र के समापन पर मंदिर के साथ बाजार में खासी रौनक बनी रही। दुकानदारों का भी काफी अच्छा कारोबार हुआ है।

बॉक्स

शिव की मूर्ति के समीप सेल्फी लेते नजर आए श्रद्धालु

मंदिर में बनी शिव की मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के बाद भगवान शिव का भी आशीर्वाद लिया। कुछ श्रद्धालुओं ने शिव की मूर्ति के समीप सेल्फी के साथ फोटो भी ली। मंदिर कमेटी प्रधान प्रधान बलवंत सिंह और कमेटी के सभी सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम बेहतर तरीके से संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed